झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ी शाहजहां में लगाएंगे चौका-छक्का

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के दिव्‍यांग खिलाड़ी शाहजहां में चौका-छक्‍का लगाएंगे। राज्‍य के चार क्रिकेट खिलाड़ी दिव्यांग प्रीमीयर लीग में भाग ले रहे हैं। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा IPL के तर्ज पर दुबई और शाहजहां में 7 अप्रैल से 16 अप्रैल तक  DPL (दिव्यांग प्रीमीयर लीग) का आयोजन किया जा रहा है।

झारखंड के खिलाड़ी मुकेश कंचन, वागीश त्रिपाठी , विशाल नायक और स्नेहशीष कर्मकार (राजू) के चयन पर इस लीग के लिए हुआ है। राज्‍य के हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने उनके चयन पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट में दिव्यांग खिलाड़ियों को एक हाथ से चौका छक्का मारते हुए देख आमजनों की मानसिकता में अवश्य परिवर्तन आएगा।

विधायक ने कहा कि यह सभी के लिए एक बहुत रोमांचकारी अनुभव होगा। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि राज्य के खिलाड़ी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और दूसरे के लिए भी रोल मॉडल के रूप में उतरेंगे।