17 किमी पदयात्रा कर भक्तों ने 101 निशान ध्वजा श्‍याम बाबा को किया अर्पित

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा निर्मित हरमू रोड स्थित निज मंदिर खाटु श्याम में भक्तों का जन सैलाब उमड़ा। लखदातार श्याम बाबा को 101 श्याम ध्वजा 5 घंटे पदयात्रा करते अर्पित किया। इस दौरान 17 किलोमीटर की दूरी तय की। कांके विधायक समरी लाल ने भी भक्तों संग लंबी दूरी तक पदयात्रा की। पदयात्रा में महिला एवं बच्चों ने भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी।

नेवरी, विकास स्थित दुर्गा मंदिर से प्रातः 6 बजे सैकड़ों श्याम प्रेमी श्री श्याम ध्वजा हाथों में लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते मास्क लगाकर वहां से चले। पदयात्रा कर 11.35 बजे हरमू रोड स्थित निज मंदिर खाटु श्याम पहुंचे। बाबा को श्याम ध्वजा अर्पित किया। परिजनों के लिए मंगलाचार किया। संपूर्ण मार्ग में श्याम प्रेमियों ने भक्तों का स्वागत किया।

श्री श्याम प्रभु का अलौकिक दरबार भक्तों को मोहित करता रहा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्य एवं श्रद्धालुओं का योगदान रहा। प्रमुख रूप से मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री आनंद शर्मा, अशोक लडिया, आनंद चौधरी, राजेश ढांढनिया, मनोज खेतान, आनंद मालपानी, दीपक वैध, संजय मालपानी, राम बागड़, रोहित अग्रवाल, शैन्की, अमित, सूरज, गौरव का योगदान रहा।