झारखंड के बच्चों ने केदारकांठा चोटी फतह की

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के पांच बच्चों ने उत्तराखंड की चर्चित केदारकांठा की चोटी फतह कर ली। शहर से गई ट्रैकिंग टीम के साथ इन बच्चों ने 12500 फीट ऊंची चोटी पर परचम लहरा दिया। बच्चों की टीम में याशिका अग्रवाल, नव्या बुधिया, जयवर्धन अग्रवाल, सुचिता अग्रवाल और नित्या बुधिया शामिल थे।

यह अभियान 1 से 5 मार्च तक चला। चढ़ाई में उनके हौसले का कड़ा इम्तहान था। तड़के 3 बजे उठकर क्रैंपंस और हेड टॉर्च से लैस होकर बर्फ के पहाड़ों को पार करना बहुत कड़ी परीक्षा लेनेवाला था। शून्य से भी नीचे के हड्डियां कंपा देनेवाली ठंड में आगे बढऩे के लिए दुस्साहस की हद तक का हौसला चाहिए। बच्चों ने इसे कर दिखाया।