70 पेड़ लगाकर सीएम को जन्मदिन पर अशोक चौधरी ने दिया तोहफा

बिहार
Spread the love

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन पर सभी ने अपने अपने तरीके से बधाई दी है। उसमें बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन के मौके पर 70 पेड़ लगाकर नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट पर्यवारण सुरक्षा का बेहतरीन तोहफा दिया। इस मौके पर अशोक चौधरी ने लोगों से अपील किया कि महत्वपूर्ण दिनों पर पौधा लगाकर जल,जीवन हरियाली अभियान को आगे बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब से बिहार के सीएम बने हैं। उसके बाद से लगातार अलग-अलग मुद्दों को लेकर के जनजागृति लाने का प्रयास किया गया है। ऐसे में बिहार में लगातार बढ़ते जल संकट और पर्यावरण के असंतुलन को दूर करने के लिए शुरू किए गए जल जीवन हरियाली अभियान का फायदा आने वाली अगली पीढ़ी को होगा। इस पौधारोपण कार्यक्रम में मंत्री अशोक चौधरी के साथ बिहार सरकार में मंत्री सुमित सिंह और जमा खान भी मौजूद थे।