अनिल बेदाग
मुंबई। शाहिद माल्या, आमिर शेख और साधना वर्मा का गाया हुआ म्यूजिक वीडियो ‘अपनी कहानी’ लॉन्च हुआ। कॉमेडियन सुनील पाल जावेद हैदर, टिक टॉक स्टार एंजेल राय और संगीतकार दिलीप सेन ने इसे लॉन्च किया। निर्देशक आजाद हुसैन द्वारा डायरेक्ट इस म्यूजिक वीडियो को टी सीरीज ने रिलीज किया है। किसी फिल्मी गाने की तरह भव्य ढंग से शूट किए गए इस वीडियो में आमिर शेख, सायेशा सहगल, मानसी एलेन और मोहित गायकवाड़ नजर आ रहे हैं।
आमिर शेख ने ना सिर्फ इस गीत को बड़ी खूबसूरती से गाया है, बल्कि इसके वीडियो में भी वह बहुत इम्प्रेसिव दिख रहे हैं। इसके गीतकार और संगीतकार जाकिर सदानी हैं। सिनेमाटोग्राफी सुहास राव ने की है। इसका पोस्टर शिवम निर्मल ने डिजाइन किया है।
आमिर शेख ने कहा कि इस सिंगल गाने में संगीत के तीन रंग हैं। इसमे थोड़ा रोमांटिक एंगल भी है। थोड़ा सैड पोर्शन भी है और थोड़ा सूफियाना रंग भी है। इसलिए इसमें तीन सिंगर्स हैं। साधना वर्मा ने इसमें रोमांटिक पार्ट गाया है, जबकि मैंने इसमे रॉक स्टाइल अपनाया है। वहीं शाहिद माल्या ने भी इस गाने में अपनी आवाज का जादू जगाया है।
साधना वर्मा ने भी इस गाने में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। आम तौर पर अल्बम का गाना एक दिन में शूट कर लिया जाता है। हालांकि इस वीडियो को तीन दिनों में शूट किया गया है। काफी हेलीकॉप्टर शॉट भी लिए गए हैं। यही वजह है कि गाना बेहद ग्रैंड लग रहा है।