योगेश कुमार पांडेय
गिरिडीह। होली को लेकर जिले के जमुआ थाना परिसर में शांति समिति की सोमवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि उस दिन असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। होली में डीजे नहीं बजेगा। प्रशासन के आदेश की अनदेखी करने वाले डीजे संचालकों पर मामला दर्ज किया जायेगा। कोरोना माहामरी को देखते हुए लोग अपने घर से वेवजह नही निकलें।
थानेदार प्रदीप कुमार दास ने सदस्यों को होली के मौके पर पूरी तरह चुस्त दरुस्त रहने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। जनता के सहयोग के बिना प्रशासन बहुत कुछ नहीं कर सकता। त्यौहार के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी परिस्थिति में अश्लील गानों का उपयोग नही हो। शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। व्हाट्सअप और सोशल मीडिया पर किसी भी परिस्थिति में किसी को ठेस पहुंचाने वाले मैसेज को नहीं डाला जाय। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। अभी से होली तक लगातार वाहन जांच करने का निर्णय हुआ।
इस दौरान उप प्रमुख चंद्रशेखर राय ने कहा कि यह असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। बैठक में अंचल निरीक्षक लोकेश सिंह, एसआई मनोज कुमार पूर्ति, महेंद्र कुमार, चीना खान, त्रिभुवन यादव, रंजीत राम, असगर अली, सुधीर सिन्हा, मो इकबाल, मथुरा प्रसाद कुशवाहा, त्रिभुवन सिंह, अमरदीप कुमार, सूरज साव, विनोद राय, जलाल अंसारी, प्रयाग पांडेय, रणबहादुर पासवान, रमेश कुशवाहा, सुधीर द्विवेदी,इस्लाम अंसारी, प्रभात पाण्डेय, मो जाहिद , अजित कुमार, बृजनन्दन तिवारी, महशर ईमाम, रोहित दास, दिनेश मंडल, इसराइल अंसारी, लक्ष्मण राम गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, बाबूचंद यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।