भिवंडी में गोदाम ढहने से 1 की मौत, 7 घायल

अन्य राज्य मुख्य समाचार मुंबई
Spread the love

मुंबई। मुंबई से सटे भिवंडी शहर के मानकोली नाका क्षेत्र में स्थित हरिहर कंपाउंड में सोमवार सुबह एक गोदाम ढह गया। मलबे में आठ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही थी। मौके पर ठाणे जिले की रेस्क्यू टीम व नेशनल डिजास्टररिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। टीम ने फसे लोगों को निकल लीया है जिसमे 1 की मौत हो गई है और बाकी 7 लोग घायल है

पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। इस गोदाम में स्थित कूरियर कंपनी में मजदूर काम कर रहे थे। यह गोदाम एक मंजिला है।