राशन डीलर को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में जमकर किया हंगाम

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत मझिगावां पंचायत के नवडीहवा टोला के राशन कार्डधारियों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में जमकर हंगामा किया। नवडीहवा स्थित डीलर राजेंद्र पासवान के पास उनका राशन भेजने जाने का विरोध किया। सभी ने कहा कि उक्त डीलर द्वारा राशन वितरण में हेरफेर किया जाता है।

जानकारी हो कि नवडीहवा के राशन कार्डधारी और डीलर के बीच राशन वितरण को लेकर काफी विवाद हुआ था। विभागीय जांच भी हुई थी। राजेंद्र पासवान के पास राशन रोक दिया गया। सभी लाभुक डीलर जगत किशोर चौबे के पास से राशन का उठाव करने लगे। फिर से डीलर राजेंद्र पासवान के पास से राशन मिलना था। इससे ग्रामीण नाराज हो गए।

ग्रामीण मंगलवार को कांडी प्रखंड कार्यालय पर पहुंचे। हंगामा करने लगे। सभी लाभुकों ने कहा कि उनका कार्ड जगत किशोर चौबे के पास ही रहे। राजेंद्र पासवान के पास हमलोगों का राशन नहीं जाना चाहिए। आक्रोशित ग्रामीणों को कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी जोहन टुड्डू ने यह समझाते हुए वापस किया कि आवेदन के आलोक में मांग जिला में भेज दिया जाएगा।

मौके पर लाभुक प्रसाद रजवार, बिगनी देवी, धर्मशीला देवी, रजिया देवी, अनिता देवी, शीला देवी, फुलवासी देवी, कइली देवी, प्रभा देवी, शनिचरी देवी, सोना देवी, फुलमतिया देवी, कामेश्वर किशोर राजवंशी सहित सैकड़ों कार्डधारी मौजूद थे।