मारवाड़ी जिला सम्मेलन के अध्यक्ष बने सुरेश चंद्र अग्रवाल

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी जिला सम्मेलन के सत्र 2021-23 के लिए अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल बने। इस पद के लिए चुनाव रविवार को हुआ। सुरेश चंद्र अग्रवाल और प्रमोद कुमार सारस्वत मैदान में थे। चुनाव पदाधिकारी नंदकिशोर पाटोदिया ने बताया कि 663 में से 433 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। सुरेश चंद्र अग्रवाल को 258 मत और प्रमोद कुमार सारस्वत को 174 मत प्राप्त हुए एवं 1 मत रद्द हुआ। सुरेश चंद्र अग्रवाल 84 मतों से विजयी घोषित किये गए।

सह चुनाव पदाधिकारी अशोक नारसरिया ने बताया कि मतदान सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार किया गया। मतदाता बहुत उत्साहित होकर मतदान करने आए। सरकार द्वारा जारी कोविड-19 नियमों का पालन किया। मतदान रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ।

चुनाव में सक्रिय भागीदारी में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन गाड़ोदिया, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सरावगी पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष भागचंद पोद्दार, राजकुमार केडिया, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुख्यालय कमल कुमार केडिया, प्रभारी उपाध्यक्ष उमेश शाह, महा मंत्री पवन शर्मा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री बजरंग लाल अग्रवाल उपस्थित थे।

चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने विजयी प्रमाण पत्र सुरेश चंद्र अग्रवाल को प्रदान किया। चुनाव के दौरान अरुण बुधिया, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष किशोर मंत्री, अमित शर्मा, मनोज चौधरी, रामाशंकर बगड़िया सहित अन्य कई सदस्यों ने सहयोग किया। सह चुनाव पदाधिकारी अशोक नारसरिया ने मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया को जगह उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।