लगातार दो दिन बारिश के संकेत, इन जिलों में पड़ेगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में लगातार दो दिन बारिश होने की संभावना है। इससे राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों में स्थित जिले प्रभावित हो होंगे। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 16 और 17 फरवरी को राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।

इससे रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि हवा के रूख के कारण इसमें बदलाव भी संभव है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 12 से 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। आसमान में मुख्यत: साफ रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।