मुक्ति संस्‍था ने 37 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्‍कार

झारखंड
Spread the love

रांची। मुक्ति संस्था ने 14 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची के जुमार नदी तट पर 37 लावारिस शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। प्रातः 9 बजे संस्था के सदस्यों ने लकड़ी सजाने का काम किया।

रिम्‍स के शीत शव गृह से शवों को पैक करके जुमार नदी के तट पर लाया गया। यहां संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया द्वारा मुखाग्नि दी गयी। सभी 37 अज्ञात पार्थिव शरीर का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। संस्था द्वारा लगातार छह वर्षों से ये पुनीत कार्य किया जा रहा है। अब तक 1079 शवों की अंत्येष्टि की जा चुकी है।

कार्यक्रम में प्रवीण लोहिया, अमित किशोर, संदीप पपनेजा, सुदर्शन अग्रवाल, परमजीत सिंह टिंकू, आशीष भाटिया, सीताराम कौशिक, गौरीशंकर शर्मा, राहुल चौधरी, अरुण कुतरियर, शिवशंकर शर्मा, हरीश नागपाल, रवि अग्रवाल, मनोज पाठक, संजू कुमार, दिनेश गाबा, गांधी बबलू, शेखर मेघवाल, मोती सिंह, संदीप कुमार, सुनील अग्रवाल, मनीष तांतिया, मनीष जैन, रतन अग्रवाल, नीरज खेतान, संजय सिंह, रोहित पोद्दार, उज्ज्वल जैन, पंकज खिरवाल, राहुल जायसवाल शामिल थे।