नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में jssps के कैडेटों ने जीते 6 पदक

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। 36वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़़ियों ने 9 पदक जीते। इसमें 6 पदक झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (jssps) के कैडेट्स ने हासिल किये। इसका आयोजन असम में 6 से 10 फरवरी 2021 तक हुआ था।

अकादमी के कैडेटों ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीते।

  • U/14 बालक वर्ग में दीपक टोप्पो ने 60 मीटर में 7.30 सेकंड की टाइमिंग के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • U/ 14 बालक वर्ग में मोहनीश राजा ने 600 मीटर में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • U/ 14 बालक वर्ग में बाबूलाल पासवान ने बॉल थ्रो में 69.05 मीटर गेंद फेककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • U/14 बालिका वर्ग में अनीशा कुमारी ने बॉल थ्रो में 52.11 मीटर गेंद फेक कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • U/20 बालिका वर्ग में आशा किरण बारला ने 800 मीटर में अपना बेस्ट देते हुए दौड़ 2.09.33 सेकंड में पूरी कर रजत पदक अपने नाम किया।
  • U/14 बालक वर्ग में प्रितेश उरांव नें लंबी कूद में 5.93 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी झारखंड सरकार और सीसीएल की संयुक्त पहल है। इसमें झारखंड के चयनित बच्चों को आवासीय खेल प्रशिक्षण दिया जाता है।