रांची। झारखंड के दो जिलों के लिए मौसम विभाग ने तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अलगे दो से तीन घंटे में इन जिलों में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार इसका प्रभाव गढ़वा, लातेहार, पलामू, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।