Jharkhand : दो आईएएस और एक राज्‍य सेवा के अफसर का तबादला

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने दो आईएएस और एक राज्‍य सेवा के अधिकारी का तबादला कर दिया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया।

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अपर मुख्‍य सचिव रहे अमरेंद्र प्रताप सिंह का तबादला करते हुए उन्‍हें राजस्‍व पर्षद का सदस्‍य बनाया गया है।

वाणिज्‍य कर विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल का तबादला कर दिया गया है। उन्‍हें वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्‍थापित किया गया है।

कार्मिक विभाग में संयुक्‍त सचिव रहे अशोक कुमार खेतान को झारखंड राज्‍य कर्मचारी चयन आयोग का सचिव बनाया गया है।