झारिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का जन्मदिन मना हर्षोल्लास

झारखंड
Spread the love

धनबाद। झारिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह का 33वां जन्मदिन सिंदरी के शाहरपुरा स्थित कल्पना टाकीज में मनाया गया। सिंदरी के समाजसेवी गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने केक काटकर उनकी तस्वीर पर केक खिलाया। इस अवसर पर गरीब लोगों के बीच सैकड़ों कंबल और राशन का पैकेट महिला, बुजुर्गों एव बच्चों के बीच वितरण किया गया।

इस मौके पर गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने कहा कि झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का जन्मदिन हर उम्र के लोगों के साथ मना रहे है, ताकि उनको सबका आशीर्वाद मि‍ले। वह दीर्घायु, स्‍वस्‍थ्‍य रहे। यही कामना की गई। उनके जेल से रिहा होने की भगवान से कामना की।

इस मौके पर बीजू पटनायक, वशिष्ठ सिंह, अंगद सिंह, गुरु चरण सिंह, शशि सिंह, रास बिहारी पाठक, गुड्डू सिंह, पंकज सिंह, नीरज सिंह, अमन सिंह, अजय, गोविंदा अखिलेश, सिंटू, रवि सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।