भारतीय रजवार विकास संघ ने मनाई महाराजा सुहेलदेव की जयंती

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत पिपरडीह गांव में कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप भारतीय रजवार विकास संघ के तत्वावधान में महाराजा सुहेलदेव की जयंती गुरुवार को मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांडी प्रखंड जिला परिषद सदस्य सह जिला अध्यक्ष हसन रजवार ने की। भारतीय रजवार विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाली रजवार और विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी उपस्थित थे।

वक्ताओं ने कहा की महाराजा सुहेलदेव की जीवनी स्‍वर्णिम अक्षरों में इतिहास में दर्ज है। महाराजा सुहेलदेव ने 1 हजार ई. तक रजवारों के नेतृत्व में भारतवर्ष में शासन किया। विदेशी आक्रमणकारी और षड़यंत्रकारियों की साठगांठ से रजवार जाति‍ को सत्ता से निकालकर गुमनाम जीवन जीने पर मजबूर किया गया था। उस गुमनामी को आज तोड़ते हुए महाराजा सुहेलदेव द्वारा बताए गए मार्ग पर चल कर समाज को अग्रसर करने पर जोर दिया जाना चाहिए। हक और अधिकार के लिए सबसे पहले समाज को शिक्षि‍त करने की जरूरत है। नशा मुक्त, बाल विवाह, दहेज प्रथा व अंधविश्वास को दूर करने के लिए समाज को प्रेरित किया जाना चाहिए।

मौके पर जिला सचिव लक्ष्मण रजवार, प्रदेश मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश रजवार, पलामू प्रमंडल अध्यक्ष उदय रजवार, प्रमंडलीय कोषाध्यक्ष चंद्रदेव रजवार गुरुजी, अभियंता मनोज रजवार, प्रमंडल मीडिया प्रभारी सत्येन्द्र रजवार, कांडी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश रजवार सहित रजवार समाज लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उदय रजवार ने किया। मंच पर प्रदेश और प्रमंडल कमेटी के पदधारी व सदस्य भी उपस्थित थे।