पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम करे सरकार: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई
Spread the love

मुंबई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि राज्य सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम करना चाहिए। इससे राज्य के नागरिकों को महंगाई से राहत मिल सकती है। 

देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में पेट्रोलियम पदार्थों पर अतिरिक्त टैक्स राज्य सरकार ने लगाया है। इससे सूबे में महंगाई बढ़ रही है लेकिन शिवसेना ने पेट्रोलियम की कीमतों की वृद्धि पर प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस पार्टी ने मिलकर महाविकास आघाड़ी सरकार बनाई है। इस सरकार ने अतिरिक्त राजस्व पाने के पेट्रोलियम पदार्थों पर अतिरिक्त कर लगाया है। फडणवीस ने कहा कि पहले महाविकास आघाड़ी सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाया गया अतिरिक्त टैक्स हटा देना चाहिए। इसी से सूबे के नागरिकों को महंगाई से राहत मिल सकती है। 

राज्य के वित्तमंत्री अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को पता है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत केंद्र सरकार ही बढ़ाती है। फडणवीस जानते हैं कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, इसी वजह से वह इस तरह भ्रम फैला रहे हैं। पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि विपक्षी नेता को इस तरह की सलाह अपनी ही केंद्र सरकार को देना चाहिए। विपक्षी नेता सिर्फ पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। महाराष्ट्र की जनता जानकार है, इसलिए विपक्षी नेता के व्यक्तव्य का उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।