कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली

झारखंड
Spread the love

कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस निर्धारित कार्यक्रम के तहत कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किसान विरोधी तीनों कानून के निरस्त करने के लिए जिला के सभी मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के कांग्रेस जनों ने शनिवार को पदयात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत जुलूस पंजाब होटल से निकली पदयात्रा में मोदी सरकार होश में आओ, किसानों पर जुल्म बंद करो, किसान विरोधी तीनों कानून वापस लो, किसानों के सम्मान में कांग्रेस है मैदान में का नारा लगाते हुए समाहरणालय तक पहुंची।

पदयात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश पर्यवेक्षक बद्रीराम, पर्यवेक्षक सीपी संतन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी,  सहित उपस्थित कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर समाहरणालय में विरोध सभा को संबोधित किया।