गांव में घुसा जंगली हाथि‍यों का झुंड, देखें वीडियो

Uncategorized
Spread the love

रांची। झारखंड में जंगली हाथी विभिन्न इलाकों में कहर बरपाते हैं। ताजा वाक्या रांची जि‍ले के ‌‌सोनाहातू‌ क्षेत्र अंतर्गत जिलिंगसेरेंग गांव की है। यहां एक व्यक्ति को जंगली हाथी ने कुचल कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पंताल में भर्ती कराया गया है।

घटना अहले सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति पांडाडीह गांव निवासी बनमाली पुराण है। वह पार्टी में शामिल होने के लिए जिलिंगसेरेंग गांव गया था। अहले सुबह शौच करने के लिए जिलिंगसेरेंग गांव स्थित तालाब पहुंचा। तभी जंगली हाथियों ने उससे उठाकर पटक दिया।

जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रही है। ज्ञातव्य हो कि इन दिनों पांचपरगना क्षेत्र में जंगली हाथियों की कहर जारी है। गांव में आने वाले हाथियों को भगाने के लिए ग्रामीणों की ओर से कई तरह के जुगत लगाये जाते हैं।