कार एक्सिडेंट में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक घायल, पत्नी की मौत

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

कर्नाटक। केंद्रीय आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी और रक्षा राज्य मंत्री मंत्री श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी 11 जनवरी को हादसे का शिकार हो गए। इसमें श्री नाइक घायल हो गए हैं, जबकि उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के बाद श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई जा रही है। वह सचेत हैं। हालांकि हादसे में गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि श्रीपद नाइक की कार में छह लोग सवार थे।

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय दोनों लोग यात्रा कर रहे थे। हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अकोला में हुआ है। उस दौरान श्रीपद नाइक अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे। हादसे के बाद मंत्री की पत्नी बेहोश थी। उन्हें काफी देर तक होश नहीं आया। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्रीपद नाइक को फिलहाल गोवा के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री को फोन करके श्रीपद नाइक के इलाज के लिए उचित प्रबंध करने को कहा है। जब ये घटना घटी उस समय वे उत्तर कन्नड़ जिले में येलापुर से गोकरन जा रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।