झारखंड में दो दि‍न होगी बारिश, ये ज‍िले होंगे प्रभाव‍ित

झारखंड मौसम
Spread the love

  • गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज
  • कांके का पारा गिरकर 4.5 डिग्री मापा गया

रांची। झारखंड में आने वाले दि‍नों में लगातार दो दि‍न बारिश होगी। इसका प्रभाव मध्‍य और दक्षिण भागों में स्थित जिलों में पड़ने के संकेत हैं। राज्‍य के कई जिलों में न्‍यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही। राज्य में सबसे कम तापमान गिरिडीह में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी से सटे कांके का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

तापमान बढ़ने की उम्मीद

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दि‍नों के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। 24 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह में कहीं-कहीं धुंध रहेगा। इसके बाद यह साफ हो जाएगा। 26 और 27 जनवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे।

बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 जनवरी को राज्य के दक्षिणी और मध्य‍ जिलों में कहीं-कहीं हल्की  बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ सकता है।

विभिन्न शहरों का न्यूनतम तापमान

रांची : 8.5

जमशेदपुर : 9.9

डालटनगंज : 9.4

बोकारो : 7.5

चाईबासा : 7.6

दुमका : 11.9

गिरिडीह : 6.2

पाकुड़ : 8.8

(तापमान रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के हैं)