रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में लगातार दो दिन भारी बारिश होने के संकेत मिले हैं। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 18 सितंबर को दी।
रविवार को यहां बारिश संभव
शनिवार को राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। रविवार को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह सहित अन्य जिलों में कहीं-कहीं हक्ली से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
21 सितंबर
राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
22 सितंबर
राज्य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।