
रांची। गणतंत्र दिवस पर रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के अध्यक्ष नारायण जलान और प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने झंडोत्तोलन किया। कोविड के कारण ऑनलाइन लाइव के तहत बच्चों ने इसका आनंद लिया। महामारी के लंबे विराम के बाद कुछ बच्चों ने स्कूल आकर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ने बच्चों के साथ ऑनलाइन जुड़कर देशभक्ति का उत्साह जगाया। स्कूल बंद होने के बावजूद बच्चों में गणतंत्र दिवस का उत्साह चरम पर था। मौके पर सविता पाहवा, इफ्फत राना, सीमा झा सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थीं।