वैक्‍सीनेशन से पहले Jharkhand में कोरोना के नये मामलों में जबरदस्‍त गिरावट

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। कोरोना का वैक्‍सीनेशन 16 दि‍संबर से पूरे देश में शुरू हो रहा है। झारखंड में भी इसकी पुख्‍ता तैयार की गई। इससे पहले कोरोना के नये मरीजों की संख्‍या में जबरदस्‍त गिरावट दर्ज की गई। यह 100 से नीचे आ गई।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 15 जनवरी, 2021 की रात 9 बजे तक 96 नये मरीज मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 17 हजार 480 पॉजिटिव केस और 1,289 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 15 हजार 142 लोग ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 133 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 33, बोकारो से 6, चतरा से 1, धनबाद से 7, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 17, गढ़वा 1, गोड्डा से 1, गुमला से 4, हजारीबाग से 6, लातेहार से 1, लोहरदगा से 2, पलामू से 11, सरायकेला से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 4 मिले।

1 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 15 जनवरी को 1 मरीजों की मौत हो गई। रांची 1 मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 1049 हो गई।