सीएम खट्टर के दौरे का विरोध करने पर किसानों पर लाठीचार्ज

अन्य राज्य
Spread the love

हरियाणा। किसान और सरकार के बीच बात नहीं बन रही है। किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। किसानों ने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध किया। इसके बाद किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले-पानी दागे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करनाल के कैमला गांव में कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री किसान पंचायत के माध्यम से किसानों के साथ सीधा संवाद करेंगे. इससे पहले किसान वहां प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। केमला गांव में घुसने की कोशिश कर रहे किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले और पानी के गोले दागे। लाठीचार्ज किया, ताकि किसानों के प्रदर्शन को प्रभावित किया जा सके। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने तमाम इंतजाम किए हैं।

बता दें कि भाजपा शासित हरियाणा ने नवंबर में तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उसने किसानों को दिल्ली के रास्ते से रोकने का फैसला किया था। अब सीएम के कार्यक्रम से ऐन पहले किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए और लाठीचार्ज किया गया।

गौरतलब है कि किसान कृषि कानून को लेकर किसान संगठन जहां कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। किसानों द्वारा हरियाणा में बीजेपी और जेजपी नेताओं का विरोध भी लगातार जारी है। किसान संगठन सरकार के मंत्री नेताओ का जबरदस्त विरोध करने में लगा हुए हैं।