Jharkhand : तापमान में 4 डिग्री सेसि से अधिक की गिरावट, जानें कब तक मिलेगी राहत

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • अगले तीन दि‍नों तापमान में बदलाव नहीं होगा
  • सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने के हैं संकेत
  • कांके का न्‍यूनतम तापमान 4 डिग्री सेसि पहुंचा

रांची। हल्‍की बारिश के बाद आकाश साफ होते ही झारखंड में ठंढ का प्रकोप बढ़ गया है। तेज गति से हवा चली। बीते 24 घंटों में न्‍यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने 30 जनवरी के बुलेटिन में दी है। रांची से सटे कांके का न्‍यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान गिरने से वातावरण में कनकनी महसूस की जाने लगी।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो से तीन दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बादलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद राहत मिलने की संभावना है। धीरे-धीरे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक में बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है। 31 से 3 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य के मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर हल्‍के दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक बारिश 3.8 एमएम जमेशदपुर में दर्ज की गई। राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी भागों में एक-दो स्‍थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी। सबसे अधिक तापमान बोकारो में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान रांची और डालटेनगंज में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विभाग के मुताबिक कांके का न्‍यूनतम तापमान 30 जनवरी को 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 29 जनवरी को यहां का तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।

विभिन्न शहरों का न्यूनतम

शहर             29 जनवरी               30 जनवरी

रांची              12.5                       8.2

जमशेदपुर     11.3                       12.0

डालटनगंज    10.5                       8.2

बोकारो          9.1                         9.2

चाईबासा       10.8                       11.0

दुमका           8.7                         10.2

गि‍रि‍डीह        7.7                         9.3

पाकुड़           9.6                         11.2

(नोट : तापमान एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के हैं। आंकड़ा डिग्री सेल्सियस में)