विंटर सोल्सटाइस : आज उत्तरी गोलार्द्ध पर सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात

झारखंड देश
Spread the love

हजारीबाग। आम बोलचाल की भाषा में हमलोग क्रिसमस पर बड़ा दिन की छुट्टी बोलते हैं। लेकिन वास्तव में आज उत्तरी गोलार्द्ध पर सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात है। ड्रिक पंचांग डाट काम के अनुसार आज 10 घंटे 19 मिनट का दिन और 13 घंटे 41 मिनट की रात है। ठीक इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्द्ध पर सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात है।

*दैनिक भारत 24.com.* को यह जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय मेगालिथिक एक्सपर्ट हजारीबाग के शुभाशीष दास ने बताया कि इस खगोलीय घटना को विंटर सोल्सटाइस कहते हैं। कल से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध कर्क रेखा की ओर यात्रा करते हुए 20-21 मार्च को वर्नर इक्वीनोक्स शून्य डिग्री की ओर जाएगा। हमलोग उत्तरी गोलार्द्ध पर रहते हैं।

आज सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा पर चमक रहा है। विश्व के कई मेगालिथ साइट इंग्लैंड के हेरेंज, न्यूग्रेंज, भारत के हजारीबाग स्थित बड़कागांव पकरी बरवाडीह आदि स्थलों से आज के सूर्योदय का खूबसुरत नजारा निहारने के लिए खगोलप्रेमी जुटते हैं।