
रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद तापमान बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन में दी है। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार 20 जनवरी को कांके का न्यू्नतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है। इसके बाद आने वाले दो दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 24 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा।जाएगा। 25 और 26 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक बादल छाये रहेंगे। बीते चौबीस घंटों के दौरान झारखंड का मौसम शुष्कआ रहा। सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान गिरिडीह में 11.8 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभिन्न शहरों के न्यूनतम तापमान
रांची : 14.6
जमशेदपुर : 15.0
डालटनगंज : 14.0
बोकारो : 13.1
चाईबासा : 13.8
दुमका : 13.8
गिरिडीह : 11.6
पाकुड़ : 13.8
(आंकड़े एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के 20 जनवरी के और तापमान डिग्री सेल्सियस में)