गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का मोरहाबादी में फुल ड्रेस रिहर्सल, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयेाजन किया जा रहा है। कोविड-19 के परिपेरक्ष्य में सीमित व्यक्तियों की सहभागिता के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाना है। इसके मद्देनजर समारोह की तैयारी का जायजा लेने के लिए रांची उपायुक्त छवि रंजन की अगुवाई में 24 जनवरी, 2021 को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

सभी कार्यक्रमों को दुहराया गया
फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान 26 जनवरी को किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को दुहराया गया। परेड पार्टियों से मार्च पास्ट सलामी ली गई। परेड का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, आईजी अखिलेश झा, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा मौजूद थे। पदाधिकारियों ने सभी परेड पार्टियों के प्रदर्शन का मुआयना किया। श्री रंजन ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कोरोना से संबंधित दिशा निर्देशों के मद्देनजर व्यवस्था के लिए आवश्यक आदेश भी दिये।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वाइंट ब्रीफिंग
फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वाइंट ब्रीफिंग की हुई। इस दौरान जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित थे। ब्रीफिंग के दौरान एडीएम लॉ एंड आर्डर लोकेश मिश्रा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निकाले गए आदेश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभायें
रांची के नगर पुलिस अधीक्षक सौरभ ने पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार समारोह का आयोजन किया गया है। सभी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभायें।

परेड पलटनों के लिए फर्स्ट इन कमांड
परेड पलटनों के लिए फर्स्ट इन कमांड के रूप में आईपीएस विनीत कुमार हैं। वे वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक, हटिया, रांची के पद पर पदस्थापित हैं। सेकेंड इन कमांड के रूप में परिचारी प्रवर सन्नी कुमार हैं। वे वर्तमान में परिचारी प्रवर-द्वितीय के पद पर पदस्थापित हैं।

समारोह में हिस्सा लेने वाले प्लाटून
सीआरपीएफ
सीआईएसएफ
आईटीबीपी
जैप 1
झारखंड जगुआर
जैप 2
जैप 10
रांची जिला पुलिस (डीएपी)
एसएसबी
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी

बैंड पार्टी
जैप 01
जैप 10
झारखंड गृहरक्षा वाहिनी (बैंड पार्टी)