राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन ने लिये कई अहम फैसले

दुनिया
Spread the love

वाशिंगटन। जो बाइडेन ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद का शपथ ली। इसके साथ ही कई अहम फैसले लिये हैं। इस क्रम में उन्होंने पिछले राष्ट्रपति ट्रंप के कई फैसले को भी पलट दिया।

बाइडेन के 6 बड़े फैसले
मास्क को फेडरल प्रॉपर्टी घोषित किया है। अब हर व्यक्ति को महामारी के दौरान मास्क लगाना जरूरी होगा। सोशल डिस्टेंसिंग रखना जरूरी होगा। ट्रंप प्रशासन ने मास्क लगाने को लेकर सख्ती नहीं की थी।
ट्रंप ने 2017 में 7 मुस्लिम देशों- इराक, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन पर ट्रैवल बैन लगा दिया था। इसे हटा दिया।
अब अमेरिका फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का सदस्य होगा। ट्रंप ने पिछले साल अमेरिका को WHO से हटाने का फैसला किया था।
अमेरिका पेरिस समझौते में दोबारा शामिल होगा। ट्रंप ने 2019 में इस समझौते से बाहर जाने का ऐलान किया था। बाइडेन ने मैक्सिको बॉर्डर की फंडिंग पर भी रोक लगा दी है। ट्रंप ने मैक्सिको से आने वाले प्रवासियों को देखते हुए दीवार बनाए जाने को नेशनल इमरजेंसी बताया था।

अमेरिका ने कनाडा के साथ विवादित कीस्टोन XL पाइपलाइन समझौते पर फिलहाल रोक लगा दी है। ट्रंप ने 2019 में कनाडा के साथ 1900 किमी लंबी तेल पाइपलाइन बनाने का करार किया था। बराक ओबामा प्रशासन ने भी पर्यावरण समूहों के विरोध को देखते हुए इस पाइपलाइन के निर्माण पर बैन लगा दिया था।