एनडीआरएफ के तहत पांच राज्यों को 1,751.05 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी

नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से पांच राज्यों (असम, अरूणाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश) को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता देने का फैसला किया है। इसके तहत इन पांचों राज्यों को 1,751.05 रुपये की सहायता मुहैया कराई जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में वर्ष 2020 के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़, भूस्खलन से प्रभावित राज्यों को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता देने का फैसला किया है। इसके साथ ही ओलावृष्टि से रबी 2019-20 की फसल को हुए नुकसान के लिए भी केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी गई।

मंत्रालय की उच्चस्तरीय समिति ने असम को 437.15 करोड़, अरुणांचल  प्रदेश को 75.86 करोड़, ओडिशा को 320.94 करोड़, तेलंगाना को 245.96 करोड़ और उत्तर प्रदेश को 386.06 करोड़ राशि देने की स्वीकृति दी है।