
रामगढ़। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए गिरिडीह के सांसद एवं झारखंड के पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने 1.51 लाख रुपये का सहयोग दिया। समाजसेवी बिहारी चौधरी ने 50 हजार रुपये दिये। जिला परिषद ब्रह्मदेव महतो ने 11 हजार रुपये का योगदान किया। अर्जुन दास महंत ने 2200 का सहयोग किया।
सहयोग राशि एकत्र करने के दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, रजरप्पा के क्षेत्रीय सचिव अनिल प्रसाद, बिहारी चौधरी, रविंद्र वर्मा, रोशन चौधरी, रफीक अनवर, कृतिवास साव, विनोद, अमरनाथ वर्मा, अमृत मुंडा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।