आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

23 दिसंबर, 2020 (बुधवार)

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपको कुछ ना कुछ हानि अवश्य कराएगा। प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें विशेषकर आज धन संबंधित कार्यो अधिक स्पष्टता बरते किसी से धोखा अथवा अपमानित होने की आशंका है। कार्य क्षेत्र पर भी आज निवेश करने से पहले अनुभवी की सलाह जरूर लें। घाटा हो सकता है। व्यवसाय को आज मेहनत के बाद भी नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। घर में किसी न किसी बात से कोहराम लगा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तालमेल नही बैठा पाएंगे। कुछ दिन धैर्य धारण करे सेहत में भी आज नया विकार बन सकता है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन बीते दिन की तुलना में काफी राहत प्रदान करेगा। आज आप अपनी बुद्धि एवं व्यवहार के बल पर सम्मान के हकदार बनेंगे। दिन के पहले भाग में किसी घरेलू समस्या को लेकर मानसिक उलझन रहेगी, लेकिन पुरानी घटना से अनुभव लेकर इससे पार पा लेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि अनुभवी एवं भद्र इंसान जैसी रहेगी। समय पर आवश्यकताओं की पूर्ति करें अन्यथा कलह के लिये तैयार रहे। घर के किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ाएगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिये कार्य सफलता वाला रहेगा। बीते दिनों में समाज से मिले अनादर के कारण हीन भावना से ग्रस्त रहेंगे। स्वभाव में ईर्ष्या का भाव आपको लाभ से दूर रखेगा। इससे बचने का प्रयास करें तो दिन हर प्रकार से आनंददायक बन सकता है। आज काम-धंधा कुछ न कुछ लाभ अवश्य देगा। कार्य क्षेत्र पर आज लोगो को आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। इसका लाभ उठाएं मन से अहम की भावना को त्याग समाज सेवा करें। यात्रा के योग बन रहे है इससे लाभ कम शरीर को थोड़ा कष्ट थकान अधिक बनेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके मन मे दिन भर कुछ ना कुछ उठापटक लगी रहेगी। आज आपको सामाजिक रीतियों के विपरीत कार्य करने में आनद आएगा। कार्य व्यवसाय से आज जितनी उम्मीद लगाएंगे, उसका आधा लाभ भी नहीं मिल पायेगा। व्यवहारिकता की कमी हर क्षेत्र पर नुकसान ही कराएगी। सहकर्मी अथवा कार्य क्षेत्र पर अन्य किसी से अहम को लेकर टकराव हो सकता है। स्वभाव में परिवर्तन लाये किसी के भी ऊपर अनैतिक दबाव डालने पर सम्मान हानि तुरंत होगी। महिला वर्ग घरेलू एवं व्यक्तिगत आवश्यकताओं की लंबी लिस्ट बनाकर पुरुषों को परेशानी में डालेंगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। प्रातः काल से ही सेहत में कुछ ना कुछ कमी आएगी, जिससे मध्याह्न तक कि दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी। पेट संबंधित संमस्या में लापरवाही ना करें अन्यथा बाद मे परिणाम गंभीर भी हो सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि रंगीन मिजाज जैसी बनेगी। बोलते समय स्वयं पर नियंत्रण नहीं रहेगा। महिलाओं का स्वभाव आज सब सुख सुविधा मिलने के बाद भी असंतुष्ट ही रहेगा। आज पैतृक कार्यो को लेकर घर मे खींच तान हो सकती है। पिता से संबंधों में खटास आ सकती है। टोने टोटको पर खर्च करेंगे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिये शुभ फल प्रदान करेगा। दिन के आरम्भ में जो भी योजना बनाएंगे उसमें कई उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। फिर भी ले देंकर सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज जिस भी काम को हाथ मे लेंगे। उसमें कोई न कोई झंझट अवश्य रहेगा। शत्रु अथवा प्रतिस्पर्धी पक्ष आपको हानि पहुचाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। लेखन से जुड़े लोग चाह कर भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित नही कर पाएंगे। दाम्पत्य एवं संतान सुख आज न्यून रहेगा। संध्या बाद का समय राहत दिलाएगा लेकिन घर में कम ही बोलें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन मिलाजुला फल देगा। प्रातः काल में किसी जरूरी कार्य को लेकर किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग को धन की आमद आवश्यकता अनुसार आसानी से हो जाएगी। लेकिन नौकरी पेशाओ को आज परिश्रम का फल मिलना परेशानी भरा रहेगा। लेट लतीफी एवं लापरवाही के कारण अधिकारी वर्ग के क्रोध का सामना करना पड़ेगा। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। संतानों के ऊपर खर्च बढ़ेगा। बाहर घूमने की योजना बनेगी। सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे लेकिन लापरवाही भी करेंगे। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप अपनी बुद्धि एवं पराक्रम का परिचय देंगे। दिन के पहले भाग में किसी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्य व्यवसाय में आज आप असंभव कार्य को भी संभव बना लोगों की वाहवाही लूटेंगे। धन की आमद किसी ना किसी रूप में अवश्य होगी। इसके लिये ज्यादा झंझट में ना पड़े। वरना सामाजिक क्षेत्र पर किसी से बिना बात की दुश्मनी हो सकती है। आज आप जिसे अपना हितैषी समझेंगे वही पीछे से हानि पहुचायेगा। जमीन जायदाद संबंधित मामले उलझेंगे इनको टालना ही बेहतर है। भाई बंधु एवं पति पत्नी के बीच स्वार्थी संबंध रहेंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज भी आपका व्यवहार सामने वाले को अहंकारी जैसा लगेगा, लेकिन बाहर से रूखापन दिखने पर भी अंदर से नरमी रहेगी। आज कोई भी आवश्यकता पड़ने पर आपके पास से खाली हाथ नहीं जाएगा। कार्य व्यवसाय से आज आशा से अधिक लाभ कमा सकते है, परंतु इसके लिये व्यर्थ के सामाजिक व्यवहारों में आज कमी लाने आवश्यक है। धन की आमद के लिये किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जो आपके कुशल व्यवहार से तुरंत मिल जाएगी। दाहिने नेत्र अथवा शरीर के दाहिने भाग में कोई समस्या बन सकती है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप बैठे बिठाये फालतू के झगड़े मोल लेंगे। किसी काम में विशेष योग्यता होने का पूरा फायदा उठाएंगे, जिससे अन्य लोगों में आपके प्रति कटु भावनाएं जन्म लेंगी। अपना हित साधने के लिये किसी भी बात या व्यवहारिकता की परवाह नहीं करेंगे। धन की आमद संतोषजनक रहेगी। थोड़ा धन मिलने पर इसका प्रलोभन बढ़ता ही जायेगा, जिससे मन शांत नहीं बैठेगा। आज माता, मशीनरी, संपत्ति अथवा पशु संबंधित कार्यो पर विशेष खर्च करना पड़ेगा। धर्म से ज्यादा कर्म को महत्त्व देंगे फिर भी गुप्त प्रयोग टोन टोटको के लिये भी थोड़ा समय निकाल लेंगे। लोहे की वस्तु अथवा वाहन से चोट का भय है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपके लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वभाव से आज संतोषी ही रहेंगे। वाणी एवं व्यवहार को नियंत्रण में रखें। खास कर महिलाएं पराये कामों में टांग नहीं फंसाये तो बेहतर रहेगा अन्यथा बैठे बिठाये बदनामी हो सकती है। काम के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ेगी। इससे पहले खर्च करने पर धन लाभ तो होगा, लेकिन आशा से कम ही दलाली के कार्य में अन्य कार्यो की तुलना में ज्यादा मुनाफा मिल सकता है। घर में पैतृक संपत्ति अथवा अन्य कारणों से पक्षपात का आरोप लग सकता है। घरेलू निर्णय बड़ो के ऊपर छोड़ दे इससे सम्मान बना रहेगा। घर में छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। आवश्यकता पड़ने पर ही बोले।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी शुभ फल प्रदान करेगा। आज पूर्व में किये किसी निवेश से काफी उम्मीद रहेगी, लेकिन अंत समय मे निराशा ही हाथ लगेगी। लाभ तो आज कुछ न कुछ अवश्य होगा, लेकिन आशा से काफी कम। कार्य-व्यवसाय अथवा धन को लेकर कुछ समय के लिये दुविधा की स्थिति में फंस सकते हैं। व्यवसाय अथवा अन्य आवश्यक कार्यो के लिये माता अथवा अन्य किसी नापसंद व्यक्ति की आर्थिक सहायता लेनी पड़ेगी। जिसमें पहले मामूली कलह का सामना भी करना पड़ेगा। आज मध्याह्न तक कोई भी बड़ा निर्णय ले सकते है। इसके बाद भी स्थिति अनुकूल रहेगी। लाभ की संभावना में कमी आ सकती है। पैतृक कारणों से भाई बंधुओ के बीच स्नेह संबंध बिगड़ सकते है। मानसिक चंचलता और तनाव को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)