आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

22 दिसंबर, 2020 (मंगलवार)

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज भी परिस्थियां आपके विपरीत ही रहने वाली है। कल से स्थिति में सुधार आने लगेगा। इसलिये महत्‍वपूर्ण निर्णय कल के ऊपर टालना बेहतर रहेगा। आज दिन के पूर्वार्द्ध से ही मन किसी अनजाने भय से व्याकुल रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी नुकसान के कारण डर कर काम करेंगे। उधारी के धन को लेकर भी मन मे चिंता लगी रहेगी। आज कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचेश्‍ अन्यथा कानूनी उलझनों में फंस सकते है। असफलता के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से घर का वातावरण अशांत होगा। मध्याह्न के बाद से स्थिति में सुधार तो आएगा, लेकिन साहस की कमी निर्णय लेने से रोकेगी। घर का वातावरण संध्या बाद से सामान्य होने लगेगा। स्नेह की कमी फिर भी रहेगी। शरीर मे छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप मेहनत करने में कमी नही रखेंगे। फिर भी सफलता संदिग्ध रहेगी। नौकरी वाले जातको का ध्यान कार्य मे कम इधर उधर की बातों में अधिक रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग आज सौंदर्य अथवा साज सज्जा के सामान एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं एवं पर बिना विचार निवेश कर सकते है। तुरंत लाभ की उम्मीद नहीं रखे। निकट भविष्य में अवश्य धन मिलेगा। आज भी आवश्यकता अनुसार धन कही न कहीं से मिल ही जायेगा। पति पत्नी के बीच संबंधों में निकटता आएगी। छोटी मोटी बातों की अनदेखी करें। संतान के विषय में अशुभ समाचार मिलने से चिंता होगी। माता की सेहत भी चिंता का विषय बनेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका पल पल में बदलता स्वभाव स्वयं के साथ आसपास के लोगों को भी असमंजस में डालेगा। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर बदलाव लाने का विचार बनेगा, परंतु आज ना ही करे तो बेहतर रहेगा। कार्य व्यवसाय से लाभ की संभावना दिन भर बनी रहेगी, लेकिन होगा आकस्मिक ही। आर्थिक कारणों से किसी से कलह होने की आशंका है। धैर्य से काम के अन्यथा संबंध खराब हो सकते है। संतान का महत्‍वपूर्ण सहयोग कार्य क्षेत्र पर मिलेगा, लेकिन इससे कोई विशेष लाभ नही उठा पाएंगे। आज सहकर्मी एवं पति-पत्नी के प्रति मन में हीनभावना आएगी। हरि वस्तुओं की दलाली से अच्छा लाभ मिल सकता है। आवश्यक कार्य दिन रहते कर ले। कल से परिस्थिति हानिकारक बनने वाली है। स्वास्थ्य में शाम से गिरावट अनुभव करेंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिये उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वभाव से परोपकारी रहने का लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। धर्म कर्म में आज भी काफी निष्ठा रहेगी। पूजा पाठ के लिये समय कम ही मिल पायेगा। कार्य व्यवसाय को लेकर मन में सुबह से ही योजना बनाते रहेंगे। आज सहयोग की कमी अथवा किसी अन्य के विलंब के कारण मध्याह्न के बाद ही सोची योजना पर कार्य आरंभ हो सकेगा। धन की आमद की संभावना होने पर भी अंतिम क्षण में आगे के लिये लटक सकती है। आज आपको कोई मूल्यवान वस्तु मिलने की संभावना है। इसके गलत हाथ में जाने से हानि भी हो सकती हैं। हर किसी पर विश्वास नहीं करें। संतानों को छोड़ घर के अन्य सभी सदस्य एकमत रहेंगे। खासकर पति पत्नी में अच्छी पटेगी। कुछ समय के लिये शारीरिक शिथिलता भी बनेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

बीते दिन की असंयमित दिनचार्य का प्रभाव आज दिन के पहले भाग में देखने को मिलेगा। थकान एवं शरीर मे अकड़न की शिकायत के चलते दैनिक कार्य भी जबरदस्ती करने पड़ेंगे। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को अधिक कमजोरी अनुभव होगी। मध्याह्न से राहत मिलने लगेगी। आज आपका मन उखड़ा हुआ ही रहेगा। कार्य व्यवसाय से थोड़ा बहुत लाभ आसानी से हो जायेगा। ज्यादा लोभ से बचे आयात निर्यात अथवा बाहरी क्षेत्र संबंधित कार्यो से कुछ खर्च करने के बाद धन लाभ हो सकता है। आज धन को रोक नही पाएंगे। संध्या से पहले किसी भी कार्य में जोखिम ना ले। संध्या के बाद किया निवेश शीघ्र ही फलती होगा। बिजली के उपकरण एवं वाहना आदि से सावधानी बरतें।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप अपनी ही मस्ती में मस्त रहेंगे। किसी कार्य में सहज सफलता मिलने से मन ही मन प्रसन्न भी रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवसाय आशानुकूल नहीं रहेगा। फिर भी पैतृक व्यवसाय से अल्प लाभ हो जाएगा। खाद्य प्रदार्थ स्वर्ण एवं सफेद वस्तुओ में निवेश आगे लाभ दिलाएगा। पिता अथवा पैतृक मामलों में किसी परिजन से तीखी बहस हो सकती है। व्यवहार में नरमी बरते अन्यथा आगे के लिये परेशानी होगी। भाई बंधुओं के ऊपर भी खर्च हो सकता है। सरकारी एवं जमीनी मामलों को आज प्राथमिकता ले देकर सफल होने के ज्यादा आसार हैं। घर में पति अथवा पत्नी की सेहत अचानक खराब होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपसे भावनाओं में बहकर कोई अनैतिक कार्य हो सकता है, जिसका बाद में पछतावा भी होगा। कार्य क्षेत्र पर कई बार लाभ की संभावना बनेगी। सफेद वस्तुओं के व्यवसाय में आज तेजी रहेगी। व्यवसायी वर्ग भविष्य के लिये काली वस्तुओं में निवेश करें। लाभ की संभावना अधिक रहेगी। किसी को उधार देना पड़ेगा। शल्य चिकित्सा के योग भी है। कराने से पहले अनुभवी की सलाह अवश्य लें। घर का वातावरण नरम-गरम रहेगा। पति पत्नी के बीच शंका जन्म लेने से कलह हो सकती है। संतानों से भी संबंधों में चंचलता आएगी। सिर अथवा हड्डी संबंधित विकार से परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपका व्यवहार एक समान नही रहेगा। इससे स्वार्थ होगा। उसी से व्यवहार करना पसंद करेंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज भी अधिक रहेगा। नियंत्रण में रहे अन्यथा निकट भविष्य में किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। कार्य व्यवसाय आज अनिश्चितता रहेगी। मध्याह्न के आस पास आकस्मिक लाभ की संभावना है। लापरवाही नहीं करें वरना आपके हिस्से का लाभ किसी प्रतिद्वंद्वी के हिस्से में भी जा सकता है। आज सार्वजिक क्षेत्र पर कम बोलने पर ही सम्मान मिलेगा, इसका भी ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर स्वार्थी व्यवहार के कारण पुराने संबंध खराब हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मे भी आज तालमेल कम ही रहेगा। पति पत्नी एक दूसरे की कमियां निकालेंगे, लेकिन संताने विवेकी व्यवहार करेंगी। मूत्राशय संबंधित रोग हो सकते हैं।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आप शांति से बिताने का प्रयास करेंगे। घर अथवा कार्य क्षेत्र का वातावरण क्रोध के लिये उकसाएगा। काम धंधे को लेकर आज ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। फिर भी परिणाम आशाजनक नही मिलेंगे। केवल कमीशन वाले कार्यो से जुड़े लोग कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमा सकेंगे। अन्य व्यवसायी वर्ग को लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा। नौकरी पेशा लोग अपने व्यवहार में मिठास रखें। अन्यथा स्थान परिवर्तन या नौकरी खतरे में पड़ सकती है। पति अथवा संतान का व्यवहार दुखी करेगा। फिर भी महिलाएं आज बेतुकी बयानबाजी से बचे। वायु विकार से शरीर मे दर्द एवं गैस बदहजमी की शिकायत होगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत जिद्दी रहेगा। इसका कुछ न कुछ लाभ भी मिलेगा। आज जिस कार्य को हाथ मे लेंगे, उसे लाभ हानि की परवाह किये बिना पूर्ण करने के बाद ही चैन से बैठेंगे। मध्याह्न के समय व्यवसाय अथवा नौकरी में सहकर्मी अधिकारी से अहम को लेकर टकराव की स्थिति बनेगी। थोड़ी ही देर में कोई शुभ समाचार मिलने पर वातावरण शांत हो जाएगा। आज आध्यात्म से अवश्य जुड़े रहे। इसका अप्रत्यक्ष लाभ जरूर मिलेगा। घर में भी सदस्यों में श्रेष्ठ दिखने की होड़ रहेगी। भाई बंधुओं से व्यवहार बनाये रहे आकस्मिक लाभ मिल सकता है। पर्यटन की योजना बनेगी। निकट भविष्य में इसपर अधिक खर्च होगा। नेत्र संबंधित विकार हो सकता है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपका स्वभाव तो संतोषी रहेगा। परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेंगे, लेकिन घर के सदस्यों की महात्‍वाकांक्षायें अधिक रहेगी। खासकर महिलाए एवं संतान देखा देखी में किसी महंगी वस्तु की मांग कर दुविधा में डालेंगी। परिवार के बुजुर्ग को छोड़ अन्य सभी आपके उदासीन व्यवहार से चिड़ेंगे। भाई बंधुओं से भी किसी बात को लेकर जिद बहस होगी। आपका नरम व्यवहार मामले को गंभीर नहीं होने देगा। सरकार संबंधित कार्य से भागदौड़ के बाद आज भी कोई परिणाम नहीं मिलने से मन परेशान होगा। लेकिन बेरोजगार लोग प्रयास जारी रखें कहीं से शुभ समाचार मिल सकते है। संध्या के समय धन संबंधित मामलों को लेकर मन मे हीं भावना आएगी।

 मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन लगभग ठीक ठाक ही रहेगा। आपकी मानसिकता सुखोपभोग की अधिक रहेगी इसके ऊपर खर्च करने में सोचेंगे नहीं। भाग्य का साथ भी मिलने से जिस कार्य को करेंगे, उसमें अन्य की तुलना में शीघ्र ही सफलता पा लेंगे। धन लाभ भी आज आवश्यकता से अधिक होगा। कार्य क्षेत्र पर विवेक का परिचय दे। भागीदारों अथवा अन्य सहकर्मियों से किसी बात को लेकर गलतफहमी पनपेगी। घर का वातावरण आनददायक रहेगा। माता से विशेष लगाव होने से मनोकामना पूर्ति हो सकेगी। संतान संबंधित कोई नई समस्या से परेशान होंगे। संध्या बाद का समय दिन की तुलना में शांति से बिताएंगे। परोपकार की भावना आज कम ही रहेगी। सेहत आज ठीक ही रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)