महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लगा सेवा भारती

झारखंड
Spread the love

पाकुड़। सेवा भारती जिले की महिलाओं को आत्मपनिर्भर बना रहा है। शिक्षा, स्वालंबन, सामाजिक आयामों के माध्यम से इस दिशा में काम किये जा रहे हैं। बाल संस्कार केंद्र द्वारा सेवा बस्ती में संस्कारात्मक शिक्षा देने का कार्य हो रहा है। अभावग्रस्त महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर छोटी-छोटी बचत राशि जमा करा कर, सप्ताहिक बैठक कराकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जा रहा है। सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के कालिका नगर, कैलाश नगर सेवा बस्ती में भी यह काम हो रहा है।

सेवा भारती के पाकुड़ जिला सचिव विश्वनाथ भगत ने कहा कि विगत 10 वर्षों से सैकड़ों महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर संगठित हुई हैं। न्यूनतम राशि बचत कर आज एक बड़ी पूंजी बना ली है। महिलाएं घरेलू बीड़ी निर्माण का कार्य करती है। आगे चलकर के मसाला पैकिंग, पापड़, बड़ी, अचार बनाने के प्रशिक्षण देकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना है।