रांची। झारखंड की राजधानी रांची के 24 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। कई थाना प्रभारी बदल दिये गये हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने इन पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर योगदान देने के निर्देश दिये हैं।
ठाकुरगांव के थाना प्रभारी रहे नवीन कुमार रजक को रिम्स सुरक्षा में लगाया गया है। खलारी थाना प्रभारी अजय कुमार दास और नगड़ी थाना प्रभारी बिपुल कुमार ओझा को साईबर सेल भेजा गया है। सिल्ली के थाना प्रभारी विरेंद्र पासवान को सदर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।
ये है पूरी सूची
