एटीएम में नहीं डाले पैसे, 4 करोड़ लेकर हो गए फरार, दो गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एटीएम में पैसा डालने के बजाय 4 करोड रुपए लेकर भागने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 93 लाख रुपए बरामद किए हैं। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली सूचना के आधार पर सिटी एसपी ने टीम गठित कर कार्रवाई की। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 से गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस दोनों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि मामले में और कितने लोग शामिल हैं। बाकी की रकम किसके पास है या कहां खर्च किये गए।