रिम्‍स में गैर संचारी रोग के मरीजों के इलाज के लिए शुरू हुआ Kiosk केंद्र

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रिम्स में गैर संचारी रोगों के मरीजों के इलाज के लिए Kiosk केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र NCD के मरीजों के लिए लाभकारी साबित होगा।

इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि गैर संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरुकता पैदा करना बहुत आवश्यक हैं। ऐसे रोगों के लक्षण दिखाई नहीं देते, जिस कारण रोगी खुद को स्वस्थ मानते हैं। धीरे धीरे ये रोग बढ़ता जाता है और जानलेवा साबित होता हैं। यदि उचित समय में इसकी जांच कर इलाज शुरू की जाए तो मरीज स्वस्थ हो सकता है।

मंत्री ने कहा कि टाटा समूह मानवसेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहता है। जमशेद जी टाटा मानवीय संवेदनाओं और मानवता के लिए एक मिसाल हैं। उनके सपनों को टाटा समूह विभिन्न सामाजिक कार्यों के रूप में पूरा कर रहा है। इसी क्रम में आज इस Kiosk सेंटर का उद्घाटन किया गया हैं, जो ऐसे मरीजों का निःशुल्क इलाज करेगा।

रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि इस केंद्र से खुलने से गैर संचारी रोगों के मरीजों को लाभ मिलेगा। ऐसे रोगियों की पहचान होने के बाद रिम्स पूरी तन्मयता से उनका इलाज करेगा। कार्यक्रम को टाटा ट्रस्ट के कैंसर अस्पताल, रांची के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेश साल्वे ने प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि इस केंद्र का मकसद NCD मरीजों का निःशुल्क जांच कर उसका पहचान करना है। फिर उसका इलाज कराना है। जल्द ही, निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। जनता की सेवा में समर्पित किया जाएगा।

कार्यक्रम में रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद, एडिशनल डायरेक्टर डॉ प्रसाद बाघमारे, सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप के अलावे टाटा ट्रस्ट के अधिकारी शैलेश साल्वे और प्रोग्राम मैनेजर निलेश  कुमार उपस्थित थे।