जिला आपूर्ति पदाधिकारी की पोस्‍ट‍िंंग, विभाग ने जारी किया आदेश

झारखंड
Spread the love

रांची। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने विभिन्न जिलों में जिला आपूर्ति पदाधिकारी की पोस्‍ट‍िंग कर दी है। इसका आदेश 14 दिसंबर को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्‍ता मामले विभाग ने जारी कर दिया है।

अधिसूचना के मुताबिक राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर में पदास्थापित किया गया है। वासुदेव प्रसाद को गोड्डा, विजयेंद्र कुमार को गढ़वा, विकास तिर्की को जामताड़ा, सुदर्शन मुर्मू को रामगढ़, पूनम कच्‍छप को सिमडेगा में पदस्‍थापित किया गया है।

रौशन कुमार साहू को बोकारो, संजय कुमार दास को लातेहार, अमित कुमार को पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा, कुमारी गीतांजलि को सरायकेला-खरसावां, अरविंद कुमार को हजारीबाग, प्रमोद राम को कोडरमा, जयदीप तिग्‍गा को साहेबगंज भेजा गया है।

अनिल कुमार यादव को चतरा, गौतम कुमार भगत को गिरिडीह, रंजीता टोप्पो को खूंटी, गुलाम समदानी को गुमला का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है।