झारखंड : वन सेवा के अफसरों का तबादला और पदस्‍थापन, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने वन सेवा के कई अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन कर दिया है। इसका देश वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 24 दिसंबर को जारी कर दिया। सभी अधिकारियों को 31 दिसंबर तक प्रभार का अदान-प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। जिनकी पदस्थापना नहीं की गई है, उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में रहे राज्‍य वन सेवा के कई अफसरों की भी पोस्टिंग की गई है।

भारतीय वन सेवा के ये अधिकारी बदले

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक प्रसार वानिकी, दक्षिणी छोटानागपुर के राजीव रंजन को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के वेतनमान में प्रोन्‍नति देते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी एवं मुख्य वन्‍यप्राणी प्रतिपालक के पद पर पदस्थापित किया गया है। इनका मुख्‍यालय रांची होगा।

विकास कुमार उज्जवल को लोहरदगा से स्थानांतरित करते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी योजना, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन प्रमंडल, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मौन प्रकाश को हजारीबाग से प्रमंडलीय प्रबंधक, लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मनीष तिवारी की सेवा राज्य प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी, साहेबगंज बनाया गया है।

रजनीश कुमार को चाईबासा से वन प्रमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सुशील सोरेन को सिमडेगा से हटाकर वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रमंडल, दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है।

राज्‍य वन सेवा के ये अधिकारी बदले

अरविंद कुमार को लोहरदगा का वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

निरंजन प्रसाद देव को रांची का वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

चंद्रमौली प्रसाद सिन्हा को सारंडा वन प्रमंडल का प्रभारी वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

अरविंद कुमार गुप्ता को सिमडेगा का वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

शिवकुमार प्रसाद को गढ़वा का प्रभारी प्रमंडलीय प्रबंधक, लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल बनाया गया है।

प्रवेश अग्रवाल को गिरिडीह पूर्वी का वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

उमेश साहनी को प्रभारी वन प्रमंडल पदाधिकारी, वन्यप्राणी प्रमंडल, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अरुण कुमार मिश्रा को मेदनीनगर का प्रभारी प्रमंडलीय प्रबंधक, लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल बनाया गया है।

सुनील कुमार को प्रभारी वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रमंडल, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सुरेंद्र प्रसाद सुमन को प्रभारी वन प्रमंडल पदाधिकारी, चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल बनाया गया है।

शशि कुमार को प्रभारी वन प्रमंडल पदाधिकारी, गढ़वा दक्षिणी बनाया गया है।

अजय कुमार को प्रभारी प्रमंडलीय प्रबंधक, लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अमरेंद्र कुमार सिंह को सहायक वन संरक्षक, गज परियोजना प्रमंडल, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

देवाशीष प्रसाद को सहायक वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, जमशेदपुर बनाया गया है।मदन गोपाल प्रसाद को गिरिडीह पश्चिम प्रमंडल के सहायक वन संरक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है।