- प्रतियोगिता 8 जनवरी से ऑनलाइन होगी
रांची। राष्ट्रीय सबजूनियर, जूनियर व सीनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता 8 जनवरी से ऑनलाइन होगी। इसके लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। झारखंड योग संघ के अमरेंद्र कुमार विकल ने यह जानकारी दी। श्री विकल ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन पिछले दिन आयोजित राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
टीम में अनमोल राज, तनीशा, साहेब कुमार, जानवी झा, श्रेया सिंह, अमित कुमार, मोहित कुमार, दीपिका कुमारी, अंकिता शर्मा, सावित्री बिरूली, धननाथ ढकाल, रौशन थापा, कविता कुमारी साव, पूजा कुमारी, पंकज कुमार महतो, रोहित कुमार, मनोज कुमार यादव, रेशमी सिंकू, मनोज कुमार थापा, कुमारी नम्रता, प्रदीप कुमार शर्मा, अलका कुमारी, ज्योतिमय स्यान, देवनिष्ठा मंडल, शिवानी कुमारी, अंसुल प्रमाणिक, श्रृजा सिंह, तैयशा पिंगयारा, भागवती मंडल, प्रिंस कुमार, अग्णी ओझा को रखा गया है।
इसके अलावा प्रेरणा कुमारी, अंनुष्का बनर्जी, निशा रानी, संजय जायसवाल, नारायण कुमार लिम्चा, शालिनी कुमारी, इंद्राणी प्रमाणिक, अभिषेक राम, रेजर सिंह सरदार, राहुल कुमार, प्रियंका विश्वकर्मा, आनंद कच्छप, प्रिया आनंद, राहुल मालाकार, विश्वास थापा, डी राज, अभिषेक साहु, तेंजल, अंकाक्षा चतुर्वेदी, अंबिका कुमारी, सरिता कुमारी, रविंद्र कुमार, श्वेता आर्या, तनीशा अहमद, आशीष कुमार प्रमाणिक, अनिकेत राम, अरविंद कुमार, पूजा नायक, ज्योति दत्ता, अभिमन्यु कुमार को शामिल किया गया है।