सेवा भारती के सदस्‍यों ने ठकुराइन तालाब की सफाई की

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवा भारती, लोहरदगा के सदस्यों ने श्रमदान कर गुदरी बाजार स्थित ठकुराइन तालाब की सफाई की। कई जगहों में पौधे भी लगाये। सेवा भारती के अध्यक्ष दीपक सर्राफ एवं सचिव जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण हमारे स्वस्थ जीवन का मूल श्रोत है। शुद्ध हवा और पानी से ही शरीर को स्वस्थ एवं निरोगी रखा जा सकता है। पानी बचाएं। तालाबों को गंदा नहीं करें। नगरपालिका के अधिकारियों से आग्रह किया है कि तालाबों की सफाई की ओर ध्यान दें।

सदस्‍यों ने कहा कि ठकुराइन तालाब का पानी बहुत ही ज्यादा गंदा हो गया है। इसके आसपास गंदगी बहुत हो गई है। इसकी सफाई करानी जरूरी है। जिला प्रशासन को भी इस ओर ध्यान देनी चाहिए।

उपाध्यक्ष आनंद कुमार केसरी एवं दयानंद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जितनस ज्यादा पौधे हम लगाएंगे, उतनी ही शुद्ध हवा हमें मिलेगी। पानी ही जीवन है। पानी की सतह नीचे चली जा रही हैं। तलाब हम बचाएंगे, तभी पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

कोषाध्यक्ष शशांक बर्मन ने कहा कि जल ही जीवन है। जल को बचाने एवं स्वच्छ करने को लेकर सभी को प्रण लेना चाहिए। नागरिकों से आग्रह होगा कि पूजा सामग्री आदि तालाबों में डालकर इसे गंदा नहीं करें।

इस अभियान में दीपक सर्राफ, आनंद कुमार केसरी, जय प्रकाश शर्मा, दयानंद प्रसाद गुप्ता, शशांक बर्मन, देवानंद महतो, रामवृक्ष कुमार, सत्यम सर्राफ, अनुराग पोद्दार, शुभम शर्मा, अतुल सर्राफ, योग प्रशिक्षक शांति आश्रम के आशीष आदि शामिल हुए।