जन कल्याण संगठन ने गांव में किया कंबल का वितरण

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह । जन कल्याण  संगठन की ओर से बुधवार को लगभग 80 कंबल, साबुन एवं बच्चों के लिए बिस्किट का वितरण मनक डीहा, बरजोड़ीह, कुडियामों, चहाल, सोगरा, हरियाड़ीह बेलकोला इत्यादि गांव में किया गया। इन गांव के वैसे लोगों को संगठन के सदस्यों ने चुना, जो अत्यंत गरीब हैं।

इस मौके पर संगठन अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। कुछ लोगों की समस्या भी सुना गयी। सूदूरवर्ती गांव में कुछ आवश्यक लोग का ना राशन कार्ड बना है, ना ही विधवा पेंशन मिल रही है। संगठन इसपर भी संज्ञान लेगा और लाभ दिलाने का प्रयास करेगा।

इस मौके पर संगठन महासचिव मुरारी प्रसाद सिंह, उप सचिव प्रकाश पंडित, उपाध्यक्ष अनवर अंसारी, लाला अशोक कुमार,आसीन अंसारी, अब्बास अंसारी, डॉ इम्तियाज अंसारी, उमेश हाजरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।