रांची । झारखंड में 7 दिसंबर की रात 9 बजे तक 179 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 79 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्य में 1 लाख 10 हजार 457 पॉजिटिव केस और 1,759 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 7 हजार 710 लोग ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 214 लोग ठीक हुए।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 79, बोकारो से 13, देवघर से 8, धनबाद से 10, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 25, गढ़वा से 5, गिरीडीह से 2, गुमला से 3, हजारीबाग से 2, जामताड़ा से 1, खूंटी से 2, कोडरमा से 2, लातेहार से 6, लोहरदगा से 2, पाकुड़ से 5, पलामू से 4, रामगढ़ से 5, पश्चिमी सिंहभूम से 4 मरीज मिले।
2 मरीज की हुई मौत
राज्य में 7 दिसंबर को 2 मरीजों की मौत हो गई। धनबाद के 1 और पूर्वी सिंहभूम के 1मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या 988 हो गई।