इंडियन कंफेडरेशन ऑफ लेबर के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने अजय राय

झारखंड
Spread the love

रांची। इंडियन कंफेडरेशन ऑफ लेबर (आईसीएल) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अजय राय बने हैं। संगठन का 12वां महा अधिवेशन रांची में हुआ। विशेष आमंत्रित सदस्‍य सहित उपस्थित सभी आईसीएल सदस्यों ने विचार रखें। फिर राष्ट्रीय महासचिव अजय राय ने अपनी रिपोर्ट पेश की। वर्तमान हालात को सभी के समक्ष विस्तार से रखा।

राष्ट्रीय महासचिव के प्रस्ताव पर कार्यकारी अध्यक्ष हरिराम ने अशोक कुमार शुक्ला की अध्यक्षता वाली इलेक्शन कमेटी को निष्पक्ष चुनावों के लिए अधिकृत कि‍या। उक्त कार्यकारिणी को भंग कर दिया। चुनाव अधिकारी अशोक कुमार शुक्ला और सुशांत कुमार घोष को ऑब्जर्वर नियुक्त किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थापक अध्यक्ष अशोक भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए संपूर्ण कार्यकारिणी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अधिवेशन में फिजिकल और वर्चुअल माध्यम से विभिन्न राज्यों के मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर अजय राय, अशोक कुमार शुक्ला, शशिकांत शर्मा, के मनी, केके पंडा, तलत प्रवीण, सरवरी बेगम, साजिया रहमान, प्रदीप पोहान, प्रसाद खामकर, ए चैने, उपेंद्र सिंह, रमेश साहू,देवानंद राय, विजय सिंह, मुकेश साहू, अमित कश्यप सहित वर्चुअल माध्यम से मुराद हुसैन, महेश कुमार, राजेश रंजन सहित अन्‍य श्रमिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

ये है नई कार्यकारिणी

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय राय (झारखंड)

राष्ट्रीय महासचिव केके पांडा (उड़ीसा)

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत शर्मा (दिल्ली)

वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुराद हुसैन (राजस्थान)

उपाध्यक्ष के सुब्रमण्यम (दिल्ली),पेरुमल जयचंद्रन (तमिलनाडु), राजेश रंजन (पूर्व विधायक,  झारखंड), तलत परवीन (झारखंड)

डिप्टी जेनरल सेक्रेटरी उपेंद्र सिंह (झारखंड)

बाकी कार्यकारिणी के गठन के लिए कमेटी को अधिकृत कि‍या गया।