रांची की लिट्टी के स्‍वाद की अभिनेत्री तापसी पन्नू कायल, कहीं ये बातें

झारखंड मनोरंजन
Spread the love

रांची। अभिनेत्री तापसी पन्नू रांची की लिट्टी-चोखा के स्‍वाद की कायल हो गई। इसके बारे में सोशल मीडिया पर उन्‍होंने अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि यहां का लिट्टी-चोखा स्‍वादिष्‍ट है।

वह अपनी फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ की शूटिंग को लेकर रांची में थी। इसकी शूटिंग पूरी हो गई है। चार दिनों तक उन्होंने रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम और खेलगांव में शूटिंग की। जाने से पहले उन्होंने रांची की खूबसूरती और यहां की सुविधाओं की जमकर तारीफ की।

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि रांची में शूटिंग का अनुभव बेहद ही शानदार रहा। उन्होंने कहा कि जितना खूबसूरत रांची है, उतना ही स्वादिष्ट यहां का लिट्टी-चोखा है, मैं फिर आना चाहूंगी।