पत्रकार संघ एवं छतरपुर विकास मंच ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया

झारखंड
Spread the love

छतरपुर (पलामू)। जिले के छतरपुर बाजार परिसर में पत्रकार संघ और छतरपुर विकास मंच ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस रंगारंग होली मिलन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ छतरपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह मुंडा, थाना प्रभारी शेखर कुमार, नगर उपाध्यक्ष बुल बाबा, अरविंद चुनमून गुप्ता, सीताराम यादव, सरताज खां, योगेंद्र विश्वकर्मा, बसंत चन्द्रवंशी, अरूण ठाकुर, सुनील कुमार एवं समस्त स्थानीय पत्रकारों में धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, चंदन कुमार, अरविंद अग्रवाल, पंचम कुमार, अमितांशु कुमार, निरंजन सिन्हा, निखिल सिन्हा, सुरेंद्र सिंह, मुना पाठक एवं समस्त पत्रकारों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद स्थानीय पत्रकारों, पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि को माला एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर वीर सिंह मुंडा ने कहा कि होली उमंग का त्योहार है। लोग जमकर खुशियां मनाएं, लेकिन किसी भी व्यक्ति को जबरन रंग नहीं डालना है। अश्लील गाना भी नहीं बजाना है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। थाना प्रभारी शेखर कुमार ने अफवाहों से बचने की बात कही। होली के दिन लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। किसी भी तरह की कोई बात हो तो पुलिस को सूचना दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। होली के अवसर पर सभी लोगों से सदभावनापूर्वक मिलें। इसे समरसतापूर्ण तरीके से मनाएं।

मौके पर सरताज खां ने कहा कि कितना वीरान हमलोगों ने चमन कर दिया, अपनी पुरानी तहजीब को ही दफन कर दिया। हिन्दू मुस्लिम में वह दोस्ती ना रही, इसलिए मुल्क में अब वह खुशी ना रही। जिस ओर देखिए आग नफरत की है, चेहरे पर अब किसी की खुशी ना रही, समाप्त ईद और होली मिलन कर दिया, अपने पुरानी तहजीब को ही दफन कर दिया। किसी के दिल मे गीता है कोई कुरान रखता है, हमारा मुल्क दुनिया में  अलग पहचान रखता है। हमें हिन्दू मुस्लिम आपस में ना बाटो तुम वतन का बच्चा बच्चा दिल मे हिंदुस्तान रखता है।

होली मिलन समारोह के आयोजक छतरपुर विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष अरविंद कुमार चुनमून गुप्ता ने स्वागत करते हुए सभी शुभकामनाएं दी। कहा कि होली राग, रंग एवं उमंग का त्योहार है। इस त्योहार में सभी एक दूसरे से गले मिलते हुए अपनी पुरानी दुश्मनी तक को भुला जाते हैं। इसलिए हम सभी को अपनी पुरानी परंपरा का ख्याल रखते हुए पारंपरिक होली मनाना है। सभी जाति धर्म के लोगों से गले मिलना है। होली के हुड़दंग से दूर रहें। रासायनिक रंगों का प्रयोग न करें। उन्होंने प्राकृतिक रंगों से इको फ्रेंडली होली खेलने के लिए कहा। इसी बीच सड़मा निवासी हास्य कलाकार कैलाश पासवान के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया।

स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर रहे थे। कलाकारों में भोला व्यास, राहुल सिन्हा, चंदन विश्वकर्मा, सूरजमल यादव, जनक लाल एवं धीरज धाकड़ ने एक से एक गीत प्रस्तुत कर होली मिलन समारोह में चार चांद लगा दिया। वहीं इनके गीत से उपस्थित लोग खूब झूमे।

मौके पर नगर उपाध्यक्ष बुल बाबा, सरताज खां, बसंत चंद्रवंशी, सुनील कुमार, अरुण ठाकुर, आलोक ठाकुर, योगेंद्र विश्वकर्मा, धनंजय प्रसाद, मनीष कुमार, पन्नू यादव, बीरबल कुमार, सनोज कुमार, रजनीश कुमार, गोलू, सोनू, अनूप, राजेश मिश्रा, जयकुश, अरविंद कुमार, सेवक यादव, चंदन मिश्रा, टोन वर्मा, कलाकार में उपेन्द्र, उमेश, नेपाली, श्रवण, मुन्ना,  अजित कुमार, सुरेश राम अकेला आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।