सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में 3 हजार लोग होंगे शामिल

Uncategorized
Spread the love

नगर विकास सचिव विनय चौबे और पर्यटन सचिव श्रीमती पूजा सिंघल पहुंची मोरहाबादी

रांची। सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर मोरहाबादी में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। इसका जायजा लेने पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी 26 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान पहुंचे। नगर विकास सचिव विनय चौबे, पर्यटन सचिव श्रीमती पूजा सिंघल एवं रांची उपायुक्त छवि रंजन ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक रांची सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सचिव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

सरकार की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर लगभग 3000 लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने का अनुमान है, जिसे देखते हुए कोविड-19 मद्देनजर तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान कई नई योजनाओं की शुभारंभ सीएम हेमंत सोरेन करेंगे। साथ ही, राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए ड्राई रन भी किया जायेगा।

आपको बतायें कि सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर आयोेजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर वि‍भिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। प्रत्येक कोषांग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा रांची उपायुक्त द्वारा ससमय की जा रही है। उपायुक्त ने सभी कोषांगों के नोडल/प्रभारी पदाधिकारियों को ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश पूर्व मेंं ही दिया है।