गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड की ग्राम पंचायत पोबी सचिवालय में शनिवार को उधम सिंह की जयंती मनाई गई। तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया नकुल कुमार पासवान और संचालन प्रज्ञा केंद्र वीएलई योगेश कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर दिव्यांग, विधवा, असहाय, असमर्थ, वृद्ध के बीच 200 कंबल का वितरण किया गया।
मुखिया नकुल कुमार पासवान ने कहा कि लाभुकों के विरुद्ध कम कंबल विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। समाजसेवी, वार्ड सदस्यों के विचार विमर्श के बाद सामंजस्य स्थापित कर पंचायत के 16 वार्ड में इसे बांटा गया। योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जरूरतमंदों को ठंड से राहत के लिए सरकार का प्रयास निःसंदेह सही है। बावजूद ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।
पंचायत समिति सदस्य सीतीया देवी ने कहा कि सरकार द्वारा दोरंगी नीति अपनायी गयी है। पंचायत समिति सदस्यों को बांटने के लिए अलग से कंबल की व्यवस्था करानी जानी चाहिए। आजसू नेता शंकर यादव ने कहा कि बांटा जा रहे कंबल की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए। भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि टेंडर वाला कंबल स्टैंडर्ड का नहीं है।
पीएलवी सुबोध कुमार साव, पंचायत स्वयंसेवक दिलीप कुमार राम, पंचायत सचिव सत्यनारायण यादव, वार्ड सदस्य कलिया देवी, मो इफ्तेखार आलम, दिलीप कुमार पासवान, अनिल गोस्वामी ने भी विचार रखें। मौके पर सहदेव यादव, श्यामदेव राम, मनीष सिन्हा डमरू, अनिल राय, मंजू देवी, रीता देवी, कलावती देवी, बिलटू राम, शंकर तुरी, पप्पू विश्वकर्मा, किशोर यादव, सूरज सिन्हा सहित ग्रामीण मौजूद थे।