कुलपति सहित पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा के आदर्शो पर बीएयू के विकास की शपथ ली

झारखंड
Spread the love

  • बिरसा जयंती पखवाड़ा का समापन

रांची । बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। मौके पर कुलपति सहित सभी ने बिरसा मुंडा के आदर्शो पर चलते हुए विश्वविद्यालय के विकास की शपथ ली।

विश्वविद्यालय में 10 से 15 नवंबर तक बिरसा जयंती पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। इसके तहत 40वीं खरीफ और रबी रिसर्च कौंसिल की संयुक्त बैठक, बिरसा मुंडा के वंशजों को सम्मान, बिरसा जन्मस्थली उलीहातू गांव में अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण के लिए सरसो, तीसी एवं सब्जी फसलों के उन्नत बीजों का वितरण के सा‍थ झारखंड में एवोकाडो (बट्टर फ्रूट) के शोध की शुरुआत की गयी। इसे बढ़ावा देने के लिए रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश पांडे और बीएयू कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने संयुक्त रूप से एवोकाडो पौधो का रोपण किया।

बिरसा जयंती पखवाड़ा समापन के अवसर पर डॉ एमएस यादव, डॉ अब्दुल वदूद, डॉ सुशील प्रसाद, डॉ जगरनाथ उरांव, डॉ सोहन राम, प्रो डीके रूसिया, डॉ बधनु उरांव,  अमरेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।